मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की राशि जल्द लाभार्थी महिलाओं के खाते में जारी होने वाली है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की राशि क्रिसमस से पहले नवंबर और दिसंबर महीने की किस्त जारी करने की तैयारी है। यह राशि ट्रांसफर करने को लेकर जिला स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राज्य में लगभग 51 लाख महिलाओं को हर महीने इस योजना की राशि मिल रही है।
दुर्गा पूजा से पहले और अक्टूबर की राशि दिवाली से और छठ से पहले झारखंड सरकार द्वारा जारी कर दी गई थी। अब क्रिसमस से पहले नवंबर और दिसंबर की राशि जारी करने की पूरी तैयारी है। यह राशि एक साथ 5000 रुपए की जारी की जाएगी. किसी भी महिलाओं के पैसे रुक ना इसके लिए आपको तुरंत से कई काम करने होंगे।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान के लिए योग्यता
- महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए.
- महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक 50 वर्ष से कम होनी चाहिए.
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए.
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
- महिला द्वारा पहले किसी भी अन्य पेंशन स्कीम का लाभ न लिया जा रहा हो.
- महिला का परिवार इनकम टैक्स न देता हो.
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पैसे ना रुके उसके लिए जरूरी काम
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की राशि प्राप्त करने के लिए सबसे पहले तो आप झारखंड सरकार की इस योजना की मापदंडों को पूरा करते हो. अगर आप मापदंडों को पूरा करते हैं उसके बाद भी राशि नहीं मिलती तो इसका मुख्य कारण हो सकता है कि आपका आधार कार्ड बैंक के साथ लिंक ना हो. क्योंकि यही सबसे आम समस्या है. उसके बाद दूसरी समस्या है बायोमेट्रिक सत्यापन यानी ई केवाईसी. अगर यह दोनों चीजें सही है तो किसी तकनीकी कारण से राशि आने में देरी हो सकती है.
बता दें कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान लाभुकों महिलाओं का सत्यापन प्रक्रिया पूरा किया गया था जिस दौरान हजारों महिलाओं के नाम हते थे क्योंकि वह योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य नहीं थी.