पीएम कुसुम योजना के तहत राज्य सरकार सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी प्रदान कर रही है यह सब्सिडी सोलर पंप कैपेसिटी के अनुसार अलग-अलग दी जा रही है. इच्छुक किसान इस स्कीम में 15 दिसंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत 2 हॉर्स पावर से लेकर 10 हॉर्स पावर तक पंप के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं.
PM Kusum Yojana 2025
पीएम कुसुम योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत किसानों को सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी दी जाती है. इस स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी की राशि राज्य के अनुसार अलग-अलग और मोटर क्षमता के अनुसार दी जा रही है. इसके अलावा स्कीम के तहत अलग-अलग राज्यों द्वारा अलग-अलग समय पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. और आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है.
क्षमता के अनुसार मिलने वाली सब्सिडी राशि
| सोलर का प्रकार | कुल मूल्य | अनुदान राशि | अवशेष अंश |
|---|---|---|---|
| 2 एचपीसी सरफेस पंप | 164322 | 98593 | 60729 |
| 2 एचपीडीसी सबमर्सिबल | 167025 | 100215 | 61810 |
| 2 एचपीसी सबमर्सिबल | 166578 | 99947 | 61631 |
| 3 एचपीडीसी सबमर्सिबल | 222701 | 133621 | 84080 |
| 3 एचपीसी सबमर्सिबल | 220523 | 132314 | 83209 |
| 5 एचपीसी सबमर्सिबल | 313397 | 188038 | 120359 |
| 7.5 एचपीसी सबमर्सिबल | 424972 | 254983 | 164989 |
| 10 एचपीसी सबमर्सिबल | 533610 | 254983 | 273627 |
PM Kusum Yojana 2025 – आवेदन कैसे करें?
पीएम कुसुम योजना में आवेदन करने के लिए यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी के साथ किसानों को टोकन मनी के रूप में ₹5000 की राशि जमा करनी होगी. उसके बाद पंजीकृत नंबर पर किसानों को इसकी सूचना मिल जाएगी. इस स्कीम के लिए किस का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.
Important Links
| PM Kusum Yojana 2025 UP Online Apply Link | यहां क्लिक करें |